एफटीआईआई विवाद : भूख हड़ताल पर बैठा छात्र अस्पताल में भर्ती

पुणे12 सितम्बर (आईएएनएस)। देश के प्रतिष्ठित फिल्म और टेलीविजन संस्थान (एफटीआईआई) के अनशनरत एक विद्यार्थी को शुक्रवार देर रात तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।

संस्थान के तीन विद्यार्थी भूख हड़ताल पर हैं। इसमें से एक हिलाल सवाद एक दिन के लिए चिकित्सा निगरानी में रहेगा।

संस्थान में जारी हड़ताल की कोर कमेटी के एक सदस्य रंजीत नायर ने एक टेक्स्ट मैसेज के जरिए आईएएनएस से इस बात की पुष्टि की।

मैसेज में कहा गया है, “यह (खबर) सही है। हिलाल सवाद का शर्करा स्तर 30 घंटे बाद तेजी से गिरा है। उसके हाथ और पैर सुन्न हो गए हैं।”

संदेश में आगे लिखा है, “वह हमारे काल का जवाब नहीं दे रहा था। चिकित्सकों को उसे आईसीयू में ले जाना पड़ा। अब उसकी हालत स्थिर है। लेकिन वह अभी कम से कम एक दिन के लिए निगरानी में रहेगा।”

विद्यार्थी, एफटीआईआई के अध्यक्ष पद पर गजेंद्र चौहान की नियुक्ति का विरोध कर रहे हैं।

विद्यार्थी गुरुवार से भूख हड़ताल पर हैं। उन्होंने इस गतिरोध को दूर करने के लिए सरकार से अपील की है।

विद्यार्थियों के समर्थन में फिल्म उद्योग से मणिरत्नम, अदूर गोपालकृष्णन, जहूर बरुआ, दिबाकर बनर्जी, गिरीश कासरवल्ली, रसूल पोकुट्टी और विद्या बालन सहित कम से कम 190 लोगों द्वारा हस्ताक्षरित एक ज्ञापन राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी को भेजा गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493