ग्रैड मस्जिद हादसे में बंगाल की महिला की मौत : ममता

कोलकाता,12 सितम्बर (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शनिवार को कहा कि सऊदी अरब के पवित्र स्थल मक्का में क्रेन दुर्घटना में मारे गए लोगों में बंगाल की भी एक महिला शामिल है।

बनर्जी ने फेसबुक पर लिखा, “अब तक हमारे राज्य से एक मौत और दो के घायल होने की खबर है। आसनसोल की मुनिया अहमद की मौत हो गई और पश्चिम मिदनापुर के लियाकत हुसैन और मालदा के हासेम अली को चोटें आई हैं।”

बनर्जी ने कहा कि सहायता के लिए नियंत्रण कक्ष खोला गया है, जो चौबीस घंटे सेवा प्रदान करेगा। नियंत्रण कक्ष का मुफ्त हेल्पलाइन नम्बर -18003457155 है।

बनर्जी ने कहा, “हर प्रकार से सहायता देने के लिए मृतक और घायलों के संबंधियों से संपर्क कर लिया गया है। शोकसंतप्त परिवारों के साथ मेरी संवेदनाएं हैं। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हूं।”

विदेश मंत्रालय ने शनिवार को कहा था कि शुक्रवार रात घटी दुर्घटना में मारे गए 107 लोगों में दो भारतीय थे और 15 भारतीय इसमें घायल हुए थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493