नई दिल्ली, 12 सितम्बर (आईएएनएस)। कनाडा के 32 शीर्ष कॉलेज एवं यूनिवर्सिटी के प्रतिनिधियों ने नई दिल्ली में शनिवार को आयोजित कनाडा शिक्षा मेले में आए छात्रों को अपने-अपने शिक्षा संस्थानों के बारे में जानकारी दी और उनकी शंकाओं का समाधान किया। दिल्ली एवं एनसीआर के 1000 से अधिक इच्छुक छात्रों ने इस आयोजन में भाग लिया और कनाडा में पढ़ाई करने के अवसर के बारे में जानकारी हासिल की।
दिल्ली के जनकपुरी स्थित होटल पिकेडली में चार्म्स एजूकेशन एंड इमिग्रेशन द्वारा आयोजित कनाडा शिक्षा मेला और वर्कशॉप में विदेशी शिक्षा लेने के इच्छुक छात्रों को सलाह दी गई और उनकी तमाम शंकाओं का मौके पर ही समाधान किया गया। मेले में स्कॉलरशिप, एप्लीकेशन फीस, ऑन द स्पॉट एडमिशन जैसी जानकारियां दी गईं।
जनवरी, मई और सितंबर 2016 में प्रवेश के इच्छुक छात्रों को विशेष ऑफर भी पेश किए गए। ऑन द स्पॉट एडमिशन लेने पर छात्रों को एप्लीकेशन फी और असेसमेंट में छूट प्रदान की गई। मेले को लेकर छात्रों और उनके अभिभावकों में जिस तरह का उत्साह देखा गया उससे साफ होता है कि कनाडा में पढ़ाई को लेकर दिल्ली के युवाओं में खासा क्रेज है।
चार्म्स एजुकेशन एंड इमीग्रेशन सर्विसेज के प्रबंध निदेशक राहुल पैतका ने बताया कि उन्हें मेले में छात्रों से अच्छी प्रतिक्रिया मिली है। इच्छुक छात्रों ने कनाडा से आए सीनियर एक्सपर्ट्स से सलाह और जानकारी ली। इनमें से बहुत से छा़त्रों ने विविध पाठ्यक्रमों के लिए अपना पंजीकरण करा लिया है।
वाटरलू यूनिवर्सिटी की इंटरनेशनल रिक्रूटमंेट ऑफिसर करुणा औस्मन ने बताया कि उनकी यूनिवर्सिटी अच्छी अंग्रेजी वाले अभ्यर्थियों को आईईएलटीएस में छूट दे रही है।
क्वांटलान पॉलिटैक्निक यूनिवर्सिटी की इंटरनेशनल रिक्रूटमेंट एंड एडमिशन कोऑर्डिनेटर दार्या मोयाकोवा ने बताया कि भारतीय छात्रों में पत्रकारिता, मनोविज्ञान और अपराध विज्ञान जैसे कोर्स लोकप्रिय हैं। इसके अलावा इंजीनियरिंग, मेडिकल, इन्फॉर्मेशन टैक्नोलॉजी की भी मांग है।
राहुल ने बताया कि कनाडा में छात्रों को परमानेंट रेजिडेंसी दी जाने के कारण यह देश एक आकर्षक डेस्टिनेशन बनता जा रहा है। दो साल का कोर्स पूरा करने पर छात्र को वहां तीन साल का वर्क परमिट मिल जाता है।
dharmpath.com dharmpath