बंगाल में विस्फोट, बच्ची सहित 3 की मौत

कोलकाता, 13 सितंबर (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल के दक्षिणी 24 परगना जिले में रविवार को एक मकान में रखे कच्चे बमों में विस्फोट हो गया, जिसमें एक बच्ची सहित तीन लोगों की मौत हो गई, अन्य दो बच्चे घायल हो गए।

यह हादसा कोलकाता से लगभग 75 किलोमीटर दूर कैनिंग उपमंडल के उपेंद्रपुर गांव में हुआ।

पुलिस उपाधीक्षक एस.के.चौधरी ने बताया, “विस्फोट में 12 साल की एक बच्ची सहित तीन लोगों की मौत हो गई। हम घटना की जांच कर रहे हैं।”

इस हादसे में सलीमा लस्कर (12), अबू ताहर (20) और मोहिदुल लस्कर (35) की मौत हो गई। घायल तालिमा लस्कर (15) और नजमा लस्कर (7) को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनकी हाल स्थिर बताई जा रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493