ग्रेट नॉर्थ हाफ मैराथन में धावक की मौत

मैराथन दौड़ के आयोजकों ने रविवार को घटना की सूचना दी।

आयोजकों की ओर से जारी बयान में कहा गया है, “हमें ग्रेट नॉर्थ रन में एक प्रतिभागी की मौत पर अफसोस है। हमारी मृतक के परिजनों और मित्रों के प्रति गहरी संवेदना व सहानुभूति है।”

उन्होंने कहा, “इस तरह की परिस्थितियों में हमें सख्त प्रक्रिया का पालन करना पड़ता है। हमारी प्राथमिकता मृतक के परिजनों को इस जानकारी से अवगत कराना है।”

इस मैराथन दौड़ में करीब 57,000 लोगों ने हिस्सा लिया। यह दौड़ न्यूकैसल से शुरू होकर साउथ शील्ड्स पर समाप्त हुई।

इस मैराथन में दो बार ओलंपिक विजेता रह चुके मो फराह ने पुरुष स्पर्धा का खिताब बरकरार रखा, जबकि केन्या की मैरी केटनी ने महिला स्पर्धा में जीत दर्ज की।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493