राष्ट्रपति ने अल सल्वाडोर को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी

नई दिल्ली, 14 सितम्बर (आईएएनएस)। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने सोमवार को अल सल्वाडोर को उसके स्वतंत्रता दिवस पर बधाई दी। अल सल्वाडोर मंगलवार को अपना स्वतंत्रता दिवस मनाएगा।

नई दिल्ली, 14 सितम्बर (आईएएनएस)। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने सोमवार को अल सल्वाडोर को उसके स्वतंत्रता दिवस पर बधाई दी। अल सल्वाडोर मंगलवार को अपना स्वतंत्रता दिवस मनाएगा।

अल सल्वाडोर के राष्ट्रपति सांचेज सेरेन को भेजे एक संदेश में मुखर्जी ने कहा, “मैं आपके देश के स्वतंत्रता दिवस पर आपको और अल सल्वाडोर के लोगों को बधाई और शुभकामना देने में प्रसन्नता महसूस कर रहा हूं।

उन्होंने कहा, “भारत और अल सल्वाडोर के बीच दोस्ती और सहयोग की एक परंपरा रही है। हाल के दिनों में इसमें काफी मजबूती आई है। “

राष्ट्रपति ने कहा कि वह अल सल्वाडोर के लोगों के विकास और समृद्धि की कामना करते हैं।

अल सल्वाडोर को 15 सितंबर, 1821 को स्पेन की गुलामी से आजादी मिली थी। इसी दिन मध्य अमेरिका के देश ग्वाटेमाला, होंडुरास, निकारागुआ और कोस्टारिका को भी स्पेन से आजादी मिली थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493