Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the js_composer domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 6121
 मिस्र सेना ने गलती से 12 मेक्सिकन, मिस्रवासियों को मारा | dharmpath.com

Monday , 9 June 2025

Home » विश्व » मिस्र सेना ने गलती से 12 मेक्सिकन, मिस्रवासियों को मारा

मिस्र सेना ने गलती से 12 मेक्सिकन, मिस्रवासियों को मारा

काहिरा, 14 सितम्बर (आईएएनएस)। मिस्र के सुरक्षा बलों ने गलती से मिस्र और मेक्सिको के 12 लोगों को पश्चिमी रेगिस्तान क्षेत्र में मार दिया।

‘अल अहराम’ की रपट के अनुसार, मिस्र के आंतरिक मामलों के मंत्रालय ने सोमवार को बताया, “पुलिस और सेना का एक संयुक्त दल अल-वाहत के पश्चिमी रेगिस्तान क्षेत्र में आतंकवादियों का पीछा कर रहा था। इसी बीच उन्होंने प्रतिबंधित क्षेत्र में खड़े चार पहियों वाले एक वाहन को देखा, जो मेक्सिको के पर्यटकों का था।”

इस घटना में 12 लोगों की मौत हो गई, जबकि मिस्र और मेक्सिको के 10 नागरिक घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

मंत्रालय ने यह नहीं बताया है कि मरने वालों में कितने मिस्र के और कितने मेक्सिको के नागरिक हैं।

मंत्रालय की ओर से जारी बयान में कहा गया है, “इस बात की जांच के लिए निरीक्षण टीम गठित की गई है कि यात्रियों का दल प्रतिबंधित क्षेत्र में क्यों मौजूद था और वहां क्या हुआ?”

मिस्र सेना ने गलती से 12 मेक्सिकन, मिस्रवासियों को मारा Reviewed by on . काहिरा, 14 सितम्बर (आईएएनएस)। मिस्र के सुरक्षा बलों ने गलती से मिस्र और मेक्सिको के 12 लोगों को पश्चिमी रेगिस्तान क्षेत्र में मार दिया।'अल अहराम' की रपट के अनुस काहिरा, 14 सितम्बर (आईएएनएस)। मिस्र के सुरक्षा बलों ने गलती से मिस्र और मेक्सिको के 12 लोगों को पश्चिमी रेगिस्तान क्षेत्र में मार दिया।'अल अहराम' की रपट के अनुस Rating:
scroll to top