नई दिल्ली, 14 सितम्बर (आईएएनएस)। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने सोमवार को कहा कि डेंगू की स्थिति नियंत्रण में है और अस्पतालों को मरीजों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए 1,000 नए बेड खरीदने का आदेश भी दिया गया है।
स्वास्थ्य निदेशक, स्वास्थ्य सचिव तथा वरिष्ठ स्वास्थ्य अधिकारियों सहित अस्पतालों के प्रतिनिधियों के साथ एक उच्चस्तरीय बैठक में डेंगू के खतरे का जायजा लिया।
जैन ने बैठक के बाद संवाददाताओं को बताया, “डेंगू स्थिति नियंत्रण में है और लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है। हमारी पहली प्राथमिकता डेंगू के मरीजों का इलाज करना है।”
उन्होंने कहा कि अस्पतालों निर्देश भी दिया गया है कि वह डेंगू से ग्रसित मरीजों को भर्ती करने से इंकार न करें।
आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार दिल्ली में 5 सितम्बर तक डेंगू के 1,259 मामले दर्ज किए गए थे। साल 2010 के बाद यह सबसे अधिक मामले हैं।
dharmpath.com dharmpath