मुलायम के कुनबे को जेल जाने का डर : रिहाई मंच

रिहाई मंच के अध्यक्ष मोहम्मद शुऐब कहा कि मीडिया में यह बात आई है कि मुलायम के भाई व सपा महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव के बेटे और फिरोजाबाद से सांसद अक्षय यादव और उनकी पत्नी रिचा यादव को यादव सिंह के करीबी राजेश कुमार मनोचा की कंपनी एनएम बिल्डवेल और मैक्कॉन इंफ्रा के मालिक जिसकी डायरेक्टर यादव सिंह की पत्नी कुसुमलता भी रह चुकी हैं, में रजिस्ट्रार ऑफ कंपनीज (आरओसी) के मुताबिक दस हजार शेयर हैं। इसकी जांच आयकर विभाग कर रहा है। इससे साफ है कि मुलायम सिंह यादव का पूरा कुनबा भ्रष्टाचार में आकंठ डूबा हुआ है। इसीलिए यादव सिंह मामले की सीबीआई जांच के अदालती आदेश के खिलाफ वह सुप्रीम कोर्ट तक में जाती है।

उन्होंने कहा कि यादव परिवार जेल जाने के डर से बिहार में भाजपा को चुनावी लाभ पहुंचाने का प्रयास कर रही है।

रिहाई मंच नेता ने कहा कि संगठन जल्द ही सपा और भाजपा के बीच पिछले दो दशकांे से चल रहे गुप्त गठजोड़ और उसके द्वारा संघ परिवार के मुस्लिम विरोधी एजंेडे को आगे बढ़ाने की कोशिशों पर दस्तावेज जारी करेगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493