झारखंड में 5 नक्सली गिरफ्तार

रांची, 14 सितंबर (आईएएनएस)। झारखंड के पलामू जिले में सोमवार को एक स्वयंभू कमांडर सहित पांच नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया गया। यह जानकारी पुलिस ने दी।

पांचों नक्सली पलामू जिले के दुनांदुर गांव के निवासी हैं और झारखंड जनमुक्ति परिषद के सदस्य हैं।

नक्सलियों के उपस्थित होने की खुफिया जानकारी पाकर पुलिस व केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के संयुक्त दल ने गांव में छापेमारी की।

गिरफ्तार नक्सलियों की पहचान एरिया कमांडर लवकुश कुमार, अमरदीप कुमार, रवींद्र कुमार रवि, सत्येंद्र पासवान व रवींद्र कुमार के रूप में हुई है।

पलामू के पुलिस अधीक्षक मयूर पटेल ने कहा कि उनके पास से दो देसी पिस्तौल, कारतूस, वर्दी, लेटरहेड व अन्य वस्तुएं जब्त की गईं।

नक्सलियों के खिलाफ हुसैनाबाद, हैदरनगर, छत्रपुरा व पाडवा पुलिस थाने में कई मामले दर्ज हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493