जल्द घोषित होगी नई नागरिक उड्डयन नीति : मंत्री

चेन्नई, 14 सितंबर (आईएएनएस)। नई नागरिक उड्डयन नीति का मसौदा तैयारी की आखिरी अवस्था में है और जल्द ही इसकी घोषणा होगी। यह बात सोमवार को नागरिक उड्डयन मंत्री पी अशोक गजपति राजू ने कही।

राजू ने कोयंबटूर में संवाददाताओं से कहा कि नई नागरिक उड्डयन नीति का मसौदा तैयार करने की प्रक्रिया आखिरी अवस्था में पहुंच गई है और इसे आखिरी रूप देने से पहले आम राय लेने के लिए सार्वजनिक मंच पर रखा जाएगा।

कोयंबटूर को अंतर्राष्ट्रीय गंतव्यों से जोड़ने के बारे में पूछने पर उन्होंने कहा कि कई विमानन कंपनियों ने द्विपक्षीय समझौता करने के बाद भी अपनी सेवा शुरू नहीं की है।

शहर के हवाईअड्डे के विस्तार के बारे में राजू ने कहा कि भूमि अधिग्रहण राज्य का विषय है। राज्य सरकार से जरूरी भूमि मिलते ही मंत्रालय इस पर काम शुरू कर देगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493