Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the js_composer domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 6121
 उप्र : सिरफिरे आशिक ने युवती को गोली मार जान दी | dharmpath.com

Sunday , 8 June 2025

Home » भारत » उप्र : सिरफिरे आशिक ने युवती को गोली मार जान दी

उप्र : सिरफिरे आशिक ने युवती को गोली मार जान दी

गोली लगने से घायल युवती को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं गोली लगने से युवक की मौत हो गई।

आगरा पुलिस के अनुसार, छत्ता इलाके में रहने वाली एक युवती की शादी बरेली में हुई थी। उसका पति से मनमुटाव हो गया था। इस बीच बरेली का रहने वाला शुभम नाम का युवक, युवती से प्यार करने लगा।

बताया जाता है कि कुछ समय पहले युवती की बहन व बहनोई ने उसकी दूसरी शादी कर दी। शुभम को जब इस बात का पता चला तो वह आग बबूला हो गया। सोमवार की रात वह युवती के घर पहुंचा और उसने युवती को गोली मार दी और फिर खुद को भी गोली मार ली। गोली लगने से शुभम की मौत हो गई, जबकि युवती को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

उप्र : सिरफिरे आशिक ने युवती को गोली मार जान दी Reviewed by on . गोली लगने से घायल युवती को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं गोली लगने से युवक की मौत हो गई। आगरा पुलिस के अनुसार, छत्ता इलाके में रहने वाली एक य गोली लगने से घायल युवती को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं गोली लगने से युवक की मौत हो गई। आगरा पुलिस के अनुसार, छत्ता इलाके में रहने वाली एक य Rating:
scroll to top