उप्र : गंगा की तेज धारा में बहा युवक

बैरिया थाना क्षेत्र के डोमनपुर निवासी हरेंद्र वर्मा (23) अपने चाचा एवं भाई के साथ पूजा के लिए गंगाजल लाने गया था। स्नान करते समय वह गहरे पानी में चला गया।

इसकी सूचना पर एसडीएम बैरिया राधेश्याम पाठक, तहसीलदार श्रीप्रकाश सिंह, दोकटी एसओ पुलिस बल के साथ घाट पर पहुंचे। दिनभर नदी में युवक की खोज होती रही, लेकिन उसका पता नहीं लग सका।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493