मुंबई, 16 सितम्बर (आईएएनएस)। संगीतकार एहसान नूरानी का कहना है कि देश में अंग्रेजी गायन प्रतिभाओं के लिए आने वाला संगीत रियलिटी शो ‘द स्टेज’ एक दूरदर्शी रचना है। एहसान शो के निर्णायक मंडल में हैं।
नूरानी ने भारतीय टीवी उद्योग में नए सिद्धांत का जिक्र करते हुए ट्विटर पर लिखा, “कलर्स का ‘द स्टेज’ एक दूरदर्शी रचना है और यह भारत के संगीत इतिहास का हिस्सा बनेगा।”
टेलीविजन धारावाहिक ‘द स्टेज’ 10 अक्टूबर से प्रसारित होगा, जिसकी मेजबानी शिबानी दांडेकर करेंगी। इसमें संगीतकार विशाल ददलानी और मोनिका डोगरा के अलावा यूनिवर्सल संगीत समूह के प्रबंध निदेशक और सीईओ देवराज सान्याल भी इसके सदस्य होंगे।
फिल्मकार करण जौहर ने भी कहा कि वह इस शो के सिद्धांत को लेकर चकित हैं।
उन्होंने कहा, “जब मैंने ‘द स्टेज’ के बारे में सुना तो मैं भारतीय टेलीविजन के लिए इस तरह की अवधारणा की शुरुआत पर हैरान था। मैं भारत में रियलिटी टीवी शो में बदलाव देख सकता हूं।”
इसके अलावा अभिनेत्री आलिया भट्ट ने कहा, “इंग्लिश गीत हमारी प्लेलिस्ट का एक महत्वपूर्ण हिस्सा हैं, लेकिन हमें कहीं भी हमारे संगीत मंचों पर यह देखने को नहीं मिलता, इसलिए ‘द स्टेज’ से इसका वक्त आ गया है।”
dharmpath.com dharmpath