यमुना अगले 3 साल में प्रदूषण मुक्त : जल मंत्री

नई दिल्ली, 16 सितम्बर (आईएएनएस)। दिल्ली के जल मंत्री कपिल मिश्रा ने भरोसा दिलाया है कि राष्ट्रीय राजधानी की जीवनरेखा यमुना नदी अगले तीन साल में प्रदूषण मुक्त होगी। उन्होंने बुधवार को एक नौका से इसका मुआयना किया।

मिश्रा ने यमुना के तथ्य खोज सर्वेक्षण पर आईएएनएस को बताया, “यमुना जो अब काले रंग की बेजान नदी होकर रह गई है, वह अगले तीन वर्षो में साफ-सुथरी होगी।”

उन्होंने कहा, “नदी में ऑक्सीजन का स्तर भी आवश्यकता से नीचे चला गया है। हम नदी को इतना साफ कर देंगे कि लोग उसमें डुबकी लगा सकेंगे।”

जल मंत्री ने कहा, “हम यमुना की सफाई को एक जन आंदोलन बनाएंगे। पूर्व में नदी को साफ-सुथरा बनाने में राजनीतिक इच्छा का अभाव था।”

मिश्रा के साथ दिल्ली जल बोर्ड, दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) और दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति जैसे विभिन्न विभागों के अधिकारी थे।

उन्होंने इन अधिकारियों के साथ वजीराबाद बैराज से आईटीओ बैराज तक नौका से निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने नदी के विविध हिस्सों का मुआयना किया।

यमुना निरीक्षण के बाद उन्होंने कहा, “मैंने इस तथ्य खोजने वाले सत्र के दौरान नदी में ठोस कचरा, दूषित पानी और अन्य प्रदूषणकारी तत्व देखे। यह पहली बार है, जब सरकार में से किसी व्यक्ति ने यमुना का निरीक्षण किया है। छह माह के भीतर बदलाव नजर आएंगे।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493