नई दिल्ली, 17 सितम्बर (आईएएनएस)। माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनके 64वें जन्मदिन की बधाई दी।
मोदी के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर उनके जन्मदिन के प्रतीक के रूप में रंग-बिरंगे गुब्बारे नजर आ रहे हैं।
प्रधानमंत्री को ट्विटर उपयोगकर्ताओं की ओर से भी जन्मदिन की शुभकामनाएं मिली हैं। लोग ‘हैप्पी बर्थडे पीएम’ हैशटैग के साथ उन्हें जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं। भारत में यह हैशटैग ट्रेडिंग में शीर्ष पर है।
मोदी को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कई नेताओं के अलावा दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविद केजरीवाल ने भी ट्विटर पर जन्मदिन की बधाई दी।
केजरीवाल ने ट्विटर पर लिखा, “प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदीजी को उनके जन्मदिन पर शुभकामानएं। मैं उनके स्वास्थ्य और दीर्घायु की दुआ करता हूं।”
केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने भी उन्हें बधाई देते हुए ट्विटर पर लिखा, “प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी को आज उनके जन्मदिन पर बधाई हो। ईश्वर उन्हें अच्छा स्वास्थ्य और दीर्घायु दे।”
वहीं, गुजरात की मुख्यमंत्री आनंदीबेन पटेल ने ट्वीट पर लिखा, “मैं पूरे गुजरात और अपनी ओर से हमारे प्रधानमंत्री को जनमदिन की गर्मजोशी भरी शुभकामनाएं देती हूं।”
dharmpath.com dharmpath