नई दिल्ली, 17 सितम्बर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को भारत-पाकिस्तान युद्ध (1965) की स्वर्ण जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित एक प्रदर्शनी ‘शौर्याजलि’ का दौरा किया।
राजपथ पर मंगलवार को आयोजित यह प्रदर्शनी पांच दिनों तक चलेगी। इसमें 1965 के युद्ध के दृश्यों को दिखाया गया है। लड़ाकू जेट विमानों का कौशल-प्रदर्शन इस स्मोरणोत्सव समारोह का एक हिस्सा होगा।
इस समारोह को देखते हुए दिल्ली यातायात पुलिस ने यात्रियों को 15 से 20 सितम्बर तक जनपथ और मान सिंह रोड के बीच पड़ने वाले राजपथ मार्ग से बचने की सलाह दी है।
पुलिस ने सोमवार को कहा, “15 सितम्बर से पांच दिनों के लिए 1965 भारत-पाकिस्तान युद्ध की स्वर्ण जयंती समारोह के कारण जनपथ और मान सिंह रोड़ के बीच पड़ने वाला राजपथ मार्ग बंद रहेगा।”
dharmpath.com dharmpath