इग्नू की क्षेत्रीय निदेशक डॉ. मनोरमा सिंह ने बताया कि लखनऊ में प्रवेश परीक्षा लखनऊ क्रिश्चियन डिग्री कालेज में आयोजित की जाएगी, इसके अलावा ये परीक्षाएं बरेली, कानपुर, झांसी एवं शाहजहांपुर जिलों में भी आयोजित हो रही हैं।
उन्होंने कहा कि सभी पात्र अभ्यर्थी अपना प्रवेशपत्र इग्नू की वेबसाइट से अपना नाम एवं जन्मतिथि डालकर डाउनलोड कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि बीएड एवं बीएससी (नर्सिग) प्रवेश परीक्षार्थियों को प्रवेशपत्र पर अपना नवीनतम फोटो चिपकाकर किसी राजपत्रित अधिकारी द्वारा सत्यापित कराना होगा।
डॉ. सिंह ने बताया कि प्रवेश परीक्षा में बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे, जिसका उत्तर छात्रों को ओएमआर शीट में एचबी पेंसिल द्वारा भरना होगा।
क्षेत्रीय निदेशक ने बताया कि शनिवार, 19 सितंबर तक क्षेत्रीय केंद्र पर एक विशेष हेल्प डेस्क बनाया गया है, जहां अभ्यर्थियों की प्रवेशपत्र संबंधी समस्याओं का निवारण किया जाएगा।
सभी अभ्यर्थियों को परीक्षा संबंधी सूचना एसएमएस अलर्ट एवं ई-मेल के माध्यम से भी दी जा चुकी है। सभी अभ्यर्थियों को प्रवेश परीक्षाओं में सम्मिलित होने के लिए अपने परीक्षा केंद्र पर 45 मिनट पूर्व पहुंचना होगा तथा परीक्षा केंद्र पर मोबाइल या अन्य किसी भी प्रकार का उपकरण ले जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
dharmpath.com dharmpath