रेलवे के अधिकारियों ने बताया कि ट्रेन संख्या 03427/28 अप/डाउन ट्रेन पांच ट्रिप के लिए 19 अक्टूबर से चलाई जाएगी। यह ट्रेन सुबह 9.05 बजे पश्चिम बंगाल के मालदा से और 03428 हरिद्वार से शाम को 4.25 पर रवाना होगी।
यह ट्रेन मालदा, न्यू फरक्का जंक्शन, बरहरवा, साहिबगंज, कहलगांव, भागलपुर, सुल्तानगंज, जमालपुर, किउल, मोकामा, बख्तियारपुर, पटना, आरा, बक्सर, मुगलसराय, वाराणसी, लखनऊ, मुरादाबाद, लक्सर व हरिद्वार स्टेशनों पर रुकेगी।
dharmpath.com dharmpath