पुलिस के अनुसार, बबीना के रसीना गांव निवासी समाजवादी पार्टी (सपा) कार्यकर्ता 26 वर्षीय प्रेम सिंह यादव की कुछ लोगों से पुरानी रंजिश चल रही थी। बताया जाता है कि गुरुवार की देर रात कुछ लोगों ने प्रेम सिंह को फोन कर बुलाया, पर वह नहीं गया। इसके बाद आरोपियों ने प्रेम सिंह के घर पर धावा बोल दिया और मारपीट की। प्रेम सिंह के विरोध करने पर आरोपियों ने उसे गोली मार दी। गोली लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने प्रेम सिंह के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस मामले में मृतक के पिता ने 6 लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
dharmpath.com dharmpath