उप्र : किशोरी की दुष्कर्म के बाद हत्या

मामला करनैलगंज कोतवाली अंर्तगत ग्राम रामगढ़ के मजरा अहिरन पुरवा का है। यहां के निवासी रामचंद्र यादव की 13 वर्षीय पुत्री के साथ कुछ वहसी दरिंदों ने पहले दुष्कर्म किया, फिर उसकी हत्या कर शव गन्ने के खेत में फेंक दिया।

सूचना पाकर मौके पर पहुंचे कोतवाल बृज किशोर यादव ने मामले की तह तक जाने का प्रयास किया। उसके बाद अपर पुलिस अधीक्षक व एसपी भी मौके पर चहुंचे। खोजी कुत्तों का भी मदद ली गई। ग्रामीणों में आक्रोश देखकर पर्याप्त पुलिस बल मौके पर बुला लिया गया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

पीड़ित रामचंद्र के अनुसार, उन्होंने अपने धान के खेत में पंपिंग सेट से सिंचाई की थी और इंजन के साथ सामान ले जाते समय उसकी हैंडिल वहीं छूट गई थी। रामचंद्र ने गुरुवार सुबह हैंडिल लाने के लिए बेटी प्रीता खेत पर भेजा। अकेली पाकर दरिंदों उसे जबरन खींचकर गन्ने के खेत में ले गए और सामूहिक दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या कर दी।

रामचंद्र यादव ने कोतवाली में तहरीर दी है। कोतवाल बृजकिशोर यादव ने बताया कि अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493