पुडुचेरी से गोकुलाकृष्णन एआईएडीएमके के राज्यसभा उम्मीदवार

चेन्नई, 18 सितंबर (आईएएनएस)। तमिलनाडु की मुख्यमंत्री और ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (एआईएडीएमके) की महासचिव जे. जयललिता ने शुक्रवार को गोकुलाकृष्णन को पुडुचेरी से पार्टी के राज्यसभा प्रत्याशी बनाए जाने की घोषणा की।

यहां जारी एक बयान में जयललिता ने कहा कि पुडुचेरी मेंहोने वाले राज्यसभा चुनाव में गोकुलाकृष्णन पार्टी के प्रत्याशी होंगे।

पुडुचेरी मेंराज्यसभा की एक सीट के लिए चुनाव 28 सितंबर को होना तय है।

30 सदस्यीय पुडुचेरी विधानसभा मेंएआईएडीएमके के पांच विधायक हैं। पार्टी के प्रत्याशी को सत्तारूढ़ एनआर कांग्रेस के 15 विधायकों के समर्थन से जीत हासिल होने की उम्मीद है।

पुडुचेरी विधानसभा में कांग्रेस के सात, द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (डीएमके) के दो और एक निर्दलीय सदस्य हैं।

राज्य से मौजूदा राज्यसभा सदस्य व कांग्रेस नेता पी. कन्नन का कार्यकाल अगले महीने पूरा होने वाला है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493