सनाया, धृष्टि फिर नाचेंगी एक साथ

नई दिल्ली, 19 सितम्बर (आईएएनएस)। टीवी कलाकार सनाया ईरानी ‘मधुबाला- एक ईश्क एक जुनून’ की स्टार धृष्टि धामी के साथ सेलेब्रिटी डांस शो ‘झलक दिखला जा रिलोडेड’ में फिर से कदम ताल मिलाएंगी। धृष्टि दो वर्ष पूर्व इसमें प्रतियोगी के तौर पर भाग ले चुकी हैं।

‘तीन का तड़का’ शीर्षक वाले विषय पर प्रतियोगी झलक के मंच पर एक अन्य मशहूर चेहरे के साथ प्रदर्शन करेंगे।

सनाया ने एक बयान में कहा, ” ‘तीन का तड़का’ एक मनोरंजक थीम है और धृष्टि का साथ और भी मजेदार है। पुरानी मित्र के साथ दोबारा जुड़ना बेहद अच्छा है और धृष्टि हमेशा से बेहद सहयोगी रही हैं। ‘झलक दिखला जा’ में धृष्टि के पूर्व अनुभव के साथ हमारा प्रदर्शन दर्शकों के लिए दोगुना मजेदार हो जाएगा।”

शाहिद कपूर, गणेश हेगड़े, मलायका अरोड़ा खान और लॉरेन गौटलिब्ब शो के निर्णायक होंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493