मुलताई, 19 सितम्बर (आईएएनएस)। अखिल विश्व गायत्री परिवार शान्तिकुंज हरिद्वार के पर्यावरण संरक्षण के अभियान को गति देने के उद्देश्य से गायत्री परिवार मुलताई के सदस्यों ने पानी को प्रदूषण से बचाने के उद्देश्य से सुपारी एवं नारियल से बनाए गणेश जी की स्थापना अपने घरों में की।
गायत्री परिवार के आलोक साहू (14) एवं तुषार साहू (11) ने अपने घर में नारियल से बनाएं गणेश जी की स्थापना की जो आकर्षण का केन्द्र बनी हुई है।
गायत्री परिवार ने एक बयान में कहा कि हमारी प्रतिमा ही पवित्र नहीं होगी तो पूजन के लाभ की अपेक्षा करना बेमानी है। प्लास्टर ऑफ पेरिस गलता नहीं है। नदी-तालाबों, कुंओं की तलहटी में जमा हो जाता है और जल के श्रोत बंद कर देता है।
बयान में कहा गया है कि रसायन जनित रंगों का जहरीलापन जल जीवों को मार डालता है और हम पुण्य की जगह पाप के भागीदार बनते हैं।
dharmpath.com dharmpath