चंडीगढ़, 21 सितम्बर (आईएएनएस)। चंडीगढ़ पुलिस ने रविवार रात संदिग्ध परिस्थितियों में एक बगीचे में मृत पाए गए वकील की मौत के मामले में पुलिस ने सोमवार को जांच शुरू कर दी।
पुलिस अधिकारियों ने कहा कि पंजाब के मोहाली शहर के निवासी, करीब 36 वर्षीय सुखमानप्रीत सिंह का शव सेक्टर 27 के एक बगीचे में मिला था।
अधिकारी ने बताया, “शरीर पर दो गोलियों के निशान थे। एक छाती पर और एक गर्दन पर। हम मामले की छानबीन कर रहे हैं।”
कुछ राहगीरों ने घायल वकील को देखकर इसकी जानकारी पुलिस को दी थी। उसे तुरंत ही एक सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
वकील की कार घटनास्थल से लगभग 200 मीटर दूर मिली थी।
dharmpath.com dharmpath