टीवी शो में अतिथि भूमिका निभाएंगे तिग्मांशु

मुंबई, 23 सितंबर (आईएएनएस)। फिल्म निर्माता तिग्मांशु धूलिया ‘कुछ तो है तेरे मेरे दरम्यां’ में छोटे पर्दे पर अतिथि भूमिका निभाएंगे। एकता कपूर के इस शो में उनके आग्रह पर ही धूलिया इसके लिए तैयार हुए, जिसमें वह खुद अपना ही किरदार निभाएंगे।

धूलिया ने एक वक्तव्य में कहा, “मैंने कार्यक्रम में खुद का ही किरदार निभाया है। एकता चाहती थीं कि मैं यह किरदार निभाऊं और उनके आग्रह पर मैंने खुशी-खुशी यह किया।”

झारखंड के जमेशदपुर शहर पर आधारित यह शो तीन ऐसे दोस्तों की कहानी है, जो विभिन्न सांस्कृतिक पृष्ठभूमि से संबंधित हैं। कहानी एक प्रेम त्रिकोण के इर्द-गिर्द घूमती है।

शो में वैभव के अलावा श्रीतमा मुखर्जी और गौतम गुप्ता मुख्य भूमिकाओं में दिखाई देंगे।

सीक्वेंस में वैभव ‘बदतमीज दिल’ गाने पर नाचते हुए धूलिया पर प्रभाव जमाने की कोशिश करते हैं, जो कि पार्टी में बतौर मेहमान आए हैं।

शो 28 सितम्बर से स्टार प्लस पर प्रसारित होगा और वह एपिसोड, जिसमें दर्शक धूलिया को पहली बार अभिनय करते देखेंगे, वह पहली ही कड़ी में प्रसारित किया जाएगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493