बिहार में मौसम सुहावना

पटना, 23 सितम्बर (आईएएनएस)। बिहार में राजधानी पटना तथा इसके आसपास के क्षेत्रों में बुधवार सुबह मौसम साफ और धूप खिली हुई है। पिछले दो दिनों के दौरान हुई बारिश के बाद मौसम सुहावना हो गया है। मौसम विभाग ने हालांकि दोपहर बाद राज्य के कुछ हिस्सों में बादल छाने के आसार जताए हैं।

पटना मौसम विज्ञान केन्द्र के अनुसार, पटना का बुधवार को न्यूनतम तामपान 25.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने की उम्मीद है।

राज्य के अन्य शहरों में गया और पूर्णिया का बुधवार को न्यूनतम तापमान 25 डिग्री तथा भागलपुर का 25.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पटना का मंगलवार को अधिकतम तापमान 31.4 डिग्री सेल्सियस, गया का 30.2 डिग्री तथा भागलपुर का 28.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। पिछले 24 घंटे के दौरान भागलपुर में 31.30 मिलीमीटर व गया में 44.80 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493