‘सूर्यपुत्र कर्ण’ में शामिल हुए गौतम रोडे

मुंबई, 23 सितम्बर (आईएएनएस)। अभिनेता गौतम रोडे को लोकप्रिय पौराणिक शो ‘सूर्यपुत्र कर्ण’ में कर्ण की भूमिका निभाते देखा जाएगा।

गौतम को ‘सरस्वतीचंद्र’, ‘महाकुंभ’ और ‘परिचय’ में निभाए उनके किरदारों के लिए जाना जाता है।

सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन के शो ‘सूर्यपुत्र कर्ण’ में वर्तमान में बसंत भट्ट 17 वर्षीय कर्ण का किरदार निभा रहे हैं। जल्द ही गौतम यह किरदार निभाएंगे।

गौतम ने कहा, “मैं कर्ण के किरदार को स्क्रीन पर निभाने के लिए रोमांचित हूं। एक कलाकार के नाते मुझे अलग-अलग किरदार निभाना पसंद है और कर्ण मेरे अब तक के निभाए किरदारों में सबसे अलग है।”

उन्होंने कहा, “कर्ण ‘महाभारत’ में सबसे रोचक किरदार है। वह हमेशा ‘धर्म’ से अधिक ‘कर्म’ के लिए खड़ा रहा है। उसने लोगों के लिए सब कुछ किया और इसलिए उसे ‘दानवीर’ कहा जाता है। मैं इसकी शूटिंग को लेकर उत्साहित हूं।”

गौतम इस शो के लिए शूटिंग अगले महीने से शुरू करेंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493