रोनाल्डो का चलता-फिरता संग्रहालय लिस्बन पहुंचा

लिस्बन, 23 सितम्बर (आईएएनएस)। स्पेन के अग्रणी फुटबाल क्लब रियल मैड्रिड के लिए खेलने वाले पुर्तगाल के स्टार स्ट्राइकर क्रिस्टियानो रोनाल्डो की जीती ट्राफियों और अन्य स्मृति चिन्हों से सजा चलता-फिरता संग्रहालय पुर्तगाल की राष्ट्रीय राजधानी पहुंचा। लोग 15 अक्टूबर तक यहां इस संग्रहालय का भ्रमण कर सकेंगे।

समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक संग्रहालय एडुआडरे पार्क में लगाया गया है।

इस संग्रहालय में रोनाल्डो की सफलता की कहानी को दिखाया गया है। पुर्तगाल फुटबाल महासंघ का मानना है कि रोनाल्डो पुर्तगाल के अब तक के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी हैं। उनका स्थान महान खिलाड़ी उसेबियो से भी ऊंचा है।

प्रदर्शनी में रोनाल्डो के किशोर जीवन की झांकियां हैं, जब वह स्पोर्टिग लिस्बन के लिए खेलते थे। बाद में वह इंग्लिश प्रीमियर क्लब मैनचेस्टर युनाइटेड से जुड़े और इस समय रियल मैड्रिड के लिए खेलते हैं।

इसमें वह गोल्डन बॉल भी रखी है जिसे रोनाल्डो ने 2013 में जीता था। 2012-2013 में स्पैनिश लीग में जीते गए गोल्डन बूट और सर्वाधिक मूल्यवान खिलाड़ी का पुरस्कार भी इस चलते फिरते संग्रहालय में प्रदर्शित किया गया है। ऐसी ही तमाम ट्राफियां भी इसका हिस्सा हैं।

रोनाल्डो ने अपने गृह नगर फनचल में दिसंबर 2013 में इस संग्रहालय की बुनियाद रखी थी। लिस्बन के बाद इसे अक्टूबर में स्पेन की राजधानी मैड्रिड भेजा जाएगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493