दक्षिण कोरिया, अमेरिका में उच्चस्तरीय रक्षा वार्ता शुरू

सियोल, 23 सितम्बर (आईएएनएस)। अमेरिका और दक्षिण कोरिया के अधिकारियों ने बुधवार को वार्षिक रक्षा वार्ता के तहत उत्तर कोरिया की तरफ से मिसाइल और परमाणु खतरे पर चर्चा की।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, यहां शुरू हुआ दक्षिण कोरिया और अमेरिका एकीकृत रक्षा संवाद गुरुवार तक जारी रहेगा। इस सालाना रक्षा संवाद की शुरुआत 2011 में हुई थी।

वार्ता में अमेरिकी पक्ष का नेतृत्व पूर्वी एशिया मामलों के सहायक उप रक्षामंत्री अब्राहम डेनमार्क ने और दक्षिण कोरिया पक्ष का नेतृत्व उप रक्षामंत्री यू जेह-सियुंग ने किया।

उत्तर कोरिया ने बीते हफ्ते लंबी दूरी की मिसाइल के परीक्षण के संकेत दिए थे। उसने कहा था कि 10 अक्टूबर को सत्तारूढ़ वर्कर पार्टी की स्थापना की 70वीं सालगिरह पर ऐसा हो सकता है। उसके इस संकेत से इलाके में तनाव बढ़ गया है।

अब्राहम ने कहा कि उत्तर कोरिया की भड़काऊ कार्रवाइयों के एक महीने के अंदर यह वार्ता हो रही है। इससे पता चलता है कि दोनों देशों में किस हद तक नजदीकी सहयोग और समन्वय है।

दो दिन की इस बैठक में दोनों पक्ष सामरिक अवधारणा ‘4डी’ पर बात करेंगे। ‘4डी’ का अर्थ डिटेक्ट (तलाश), डिफेंस (रक्षा), डिसरप्ट (बाधा) और डेस्ट्राय (विध्वंस) है। यह उत्तर कोरिया के मिसाइल और परमाणु खतरे के खिलाफ दोनों देशों की संयुक्त रक्षा रणनीति है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493