दुष्कर्म, हत्या में त्रिपुरा के 2 युवकों को सजा-ए-मौत

अगरतला, 23 सितम्बर (आईएएनएस)। त्रिपुरा की एक अदालत ने जनजाति समुदाय के दो युवकों को अपने समुदाय की 12 वर्षीय एक लड़की से दुष्कर्म और उसकी हत्या के मामले में बुधवार को मौत की सजा सुनाई।

धलाई के जिला पुलिस अधिकारी बिजॉय देबबर्मा ने आईएएनएस से कहा, “कमलपुर (उत्तरी त्रिपुरा में) के अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश अरिंदम पॉल ने रशीदा त्रिपुरा (25) व झानी त्रिपुरा (20) को रायश्याबाड़ी में बीते साल सात फरवरी को 12 वर्षीय एक लड़की से दुष्कर्म व हत्या के मामले में मौत की सजा सुनाई।”

अदालत ने प्रत्येक दोषी पर 20 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया।

पुलिस अधिकारी ने कहा कि दोनों मिलकर पीड़िता को घर के निकट स्थित जंगल में ले गए और दुष्कर्म के बाद बेरहमी से उसकी हत्या कर दी।

धलाई जिले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक किशोर देबबर्मा ने मामले की जांच की और अदालत में आरोप पत्र दायर किया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493