सार्वजनिक स्तनपान के विरोध पर भारतवंशी से माफी मांगी

न्यूयार्क, 23 सितम्बर (आईएएनएस)। यहां स्थित एक सार्वजनिक पुस्तकालय के प्रबंधन ने भारतीय मूल की महिला से इस बात के लिए माफी मांगी है कि उसे पुस्तकालय के एक कर्मचारी ने बेटी को सार्वजनिक रूप से स्तनपान कराने से मना किया था।

न्यूयार्क, 23 सितम्बर (आईएएनएस)। यहां स्थित एक सार्वजनिक पुस्तकालय के प्रबंधन ने भारतीय मूल की महिला से इस बात के लिए माफी मांगी है कि उसे पुस्तकालय के एक कर्मचारी ने बेटी को सार्वजनिक रूप से स्तनपान कराने से मना किया था।

सीबीएस न्यूयार्क आनलाइन की मंगलवार की रपट के मुताबिक पुस्तकालय ने अपने एक बयान में कहा है, “हम अपने स्टाफ को इस बात की अतिरिक्त सीख देंगे कि कैसे लोगों का स्वागत करने वाला माहौल बनाया जाता है।”

भारतीय मूल की शेरी सिंह नियमित रूप से फॉरेस्ट हिल पुस्तकालय आती हैं। बीते सप्ताहांत उनसे कहा गया कि वह पुस्तकालय में अपनी चार महीने की बच्ची को स्तनपान न कराएं। इस काम के लिए रेस्ट रूम है। वहां चली जाएं।

शेरी ने बताया, “मैं और मेरी एक अन्य बेटी कठपुतली से खेल रहे थे। अचानक छोटी बच्ची रोने लगी। मैं उसे संभालने लगी। एक कर्मचारी आया और बोला कि यहां बच्ची को स्तनपान मत कराओ।”

न्यूयार्क की सिविल लिबर्टी यूनियन की कार्यकारी निदेशक डोन्ना लीबरमैन ने कहा कि कानून सार्वजनिक जगहों पर स्तनपान कराने की इजाजत देता है। यह हर महिला का अधिकार है।

शेरी ने पुस्तकालय की माफी को स्वीकार करते हुए मामले को अदालत तक नहीं ले जाने का फैसला किया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493