जल, अवजल प्रसंस्करण पर 2 दिवसीय प्रदर्शनी 29 से

नई दिल्ली, 23 सितम्बर (आईएएनएस)। स्वच्छ प्रौद्योगिकी को बढ़ावा देने के मकसद से राजधानी में ‘जल, अवजल प्रसंस्करण और ठोस कचड़ा प्रबंधन’ पर आयोजित होने वाले दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन और प्रदर्शनी में इस क्षेत्र के प्रतिष्ठित विशेषज्ञ, अधिकारी और प्रौद्योगिकीविद हिस्सा लेंगे।

इसका आयोजन मेसे फ्रैंकफर्ट ट्रेड फेयर्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड करेगी। बुधवार को जारी एक बयान के मुताबिक सम्मेलन और प्रदर्शनी नई दिल्ली में 29-30 सितंबर को आयोजित होगी।

बयान के मुताबिक सम्मेलन का मकसद कारपोरेट दुनिया में टिकाऊपन पर चर्चा को बढ़ावा देना और इस बात पर रेखांकित करना है कि स्वच्छ प्रौद्योगिकी तथा दीर्घ कालिक टिकाऊ रणनीति आर्थिक विकास की बुनियाद है।

इस अवसर पर आयोजित प्रदर्शनी में जल, अवजल और नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र में हुए अद्यतन विकास और ऐसे समाधानों को पेश किया जाएगा, जिसे व्यापक स्तर पर लागू किया जा सकता है।

सम्मेलन में सरकार की पर्यावरण संबंधी परियोजनाओं जैसे गंगा स्वच्छता परियोजना, स्वच्छ भारत मिशन और शहरी ठोस कचड़ा प्रबंधन कार्यक्रमों पर भी विशेष चर्चा होगी।

बयान के मुताबिक सम्मेलन को केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, द एनर्जी एंड रिसोर्सेज इंस्टीट्यूट (टेरी), इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वेस्ट मैनेजमेंट, वेस्ट टू एनर्जी रिसर्च एंड टेक्न ोलॉजी काउंसिल इंडिया, राष्ट्रीय लघु उद्योग निगम जैसे अनेक संस्थानों को भी सहयोग प्राप्त है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493