थाना चिरगांव अंतर्गत ग्राम पट्टी कुम्हार्रा में रहने वाले ग्रामीण की बेटी चिरगांव के एक स्कूल में पढ़ती है। ग्रामीण ने बताया कि गांव का ही संजू अहिरवार उसकी बेटी पर बुरी नजर रखता है। वह उसकी बेटी के मोबाइल पर अश्लील मैसेज भेजकर परेशान करता है, जब उसने इसका विरोध किया तो उसने उसे बदनाम करने की नीयत से स्कूल के पीछे की दीवार पर अश्लील मैसेज लिखना शुरू कर दिया।
बेटी ने घर आकर पिता को जानकारी दी। पिता ने चिरगांव पुलिस को लिखित शिकायत दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
dharmpath.com dharmpath