जकार्ता, 25 सितम्बर (आईएएनएस)। इंडोनेशिया के पूर्वी प्रांत पापुआ में गुरुवार को आए भूकंप में कम से कम 62 लोग घायल हुए और 200 घर तबाह हो गए।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रपट के अनुसार, देश की राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन एजेंसी के प्रवक्ता सुतोपो पुरवो नुग्रोहो के प्रवक्ता ने बताया कि घायलों में से 17 की स्थिति गंभीर है।
सुतोपो ने कहा कि गुरुवार को पापुआ में रिक्टर पैमाने पर 6.8 की तीव्रता से आए भूकंप के कारण स्थानीय निवासियों में डर बैठ गया है।
मौसम विज्ञान और भूभौतिकी एजेंसी के एक अधिकारी ने कहा कि हालांकि सुनामी के कोई संकेत नहीं हैं।
dharmpath.com dharmpath