विदेशों में बॉलीवुड की दिलचस्प छवि : एली

नई दिल्ली, 25 सितंबर (आईएएनएस)। बॉलीवुड में अपनी किस्मत आजमा रहीं स्वीडिश-यूनानी अभिनेत्री एली अवराम का मानना है कि हिंदी फिल्म उद्योग विदेशियों को अपनाकर खुश है और इस कारण हिंदी सिनेमा की देश और विदेश में अनोखी, सकारात्मक और दिलचस्प छवि है।

एली ने 2013 में बॉलीवुड की फिल्म ‘मिक्की वाइरस’ से अपने करियर की शुरुआत की। उन्होंने आईएएनएस से कहा, “बॉलीवुड दुनियाभर में प्रसिद्ध है। इसकी स्वीकृति से ही नहीं, बल्कि यह अपनी महानता के कारण भी प्रसिद्ध है। स्वीडन बॉलीवुड का बड़ा प्रशंसक है। बॉलीवुड के पुराने गानों को यहां ग्रीक में रूपांतरित किया गया है। स्टॉकहोम में हर साल भारतीय त्योहार मनाया जाता है, जिसमें भारतीय कहानियों और संस्कृति के विविध रूपों को सुंदरता से दिखाया जाता है।”

उन्होंने कहा, “विदेश में बॉलीवुड की अनोखी, सकारात्मक और दिलचस्प छवि है।”

एली ने कहा कि बॉलीवुड एक बड़ा फिल्म उद्योग है जो विदेशों में काफी लोकप्रिय है।

उन्होंने कहा, “यहां मेरे जैसे बहुत से ऐसे विदेशी नागरिक हैं जो भारतीय संस्कृति और विचार के साथ जुड़े हैं और उन्हें इस क्षेत्र व राष्ट्र का हिस्सा बनना पसंद होगा।”

एली टेलीविजन शो ‘बिग बॉस 7’ और ‘झलक दिखला जा’ से सुर्खियों में आईं। अब वह कॉमेडिन-अभिनेता कपिल शर्मा के साथ अब्बास-मस्तान की रोमांटिक कॉमेडी फिल्म ‘किस किसको प्यार करूं’ में दिखाई देंगी।

फिल्म के बारे में उन्होंने कहा “यह फिल्म रहस्यमयी है। इसकी कहानी दिलचस्प है, लेकिन इसका मुख्य ध्येय लोगों को हंसाकर उन्पका भरपूर मनोरंजन करना है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493