संदीप श्रीवास्तव का नया गीत ‘चलो मुंबई’

मुंबइ, 26 सितम्बर (आईएएनएस)। निर्देशक और गीतकार संदीप श्रीवास्तव ने गणपति विसर्जन के अवसर पर ‘चलो मुंबई’ नामक गीत की रचना की है।

संदीप को ‘न्यू यॉर्क’ और ‘लाइफ इन ए मेट्रो’ जैसी फिल्मों के लिए जाना जाता है। उन्होंने इंडिया रूट्स डॉट कॉम की नई पहल के हिस्से के रूप में नया गीत रिकॉर्ड किया है। यह भारतीय फैशन का ऑनलाइन मार्केट प्लेस है।

इंडिया रूट्स डॉट कॉम की टीम 50 दिल्लीवासियों की होगी। वहीं वेबसाइट के मुख्य कार्यकारी अधिकारी राहुल नार्वेकर इस अवसर का जश्न मना रहे हैं।

राहुल ने अपने बयान में कहा, “यह भावनात्मक रूप से कर्मचारियों को एकजुट करने और उन्हें एक आरामदायक वातावरण देने के क्रम में ऐसी मजेदार गतिविधियों को शामिल करने के लिए आवश्यक है। यह हमेशा हमारे मूल्यवान कर्मचारियों के साथ संबंध विकसित करने का अवसर देने का कार्य करता है। इसलिए टीम को उत्साहित करने के लिए यह एक शानदार तरीका साबित होता है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493