प्रियंका ने ‘क्वांटिको’ में अपने किरदार का खुलासा किया

मुंबई, 26 सितम्बर (आईएएनएस)। बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा अंतर्राष्ट्रीय टेलीविजन पर पर्दापण करने के लिए ‘क्वांटिको’ के प्रीमियर की तैयारी में हैं। इस बीच उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने प्रशंसकों के साथ शो में एफबीआई अधिकारी एलेक्स पैरिश एलेक्स की अपनी भूमिका का खुलासा किया है।

प्रियंका ने शनिवार को ट्विटर पर अपने किरदार की तस्वीर साझा की।

तस्वीर में उन्होंने शीर्षक दिया, “इस रविवार एबीसी पर क्वांटिको टीवी प्रीमियर शुरू होने से पहले एलेक्स पैरिश के बारे में आपको कुछ चीजें पता होनी चाहिए।”

प्रियंका ने लिखा है कि एलेक्स में तुरन्त लोगों का मन पढ़ने का गुण है। उन्हें कड़ी प्रतिस्पर्धा स्वाभाविक रूप से भेट की गई है।

‘क्वांटिको’ का प्रसारण रविवार को होगा। इसमें जैक मक्लॉघलिन, टेट एलिंगटन और ग्राहम रोजर्स जैसे सितारे भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं।

प्रियंका वर्तमान में लॉस एंजेलिस में हैं। वहीं ‘क्वांटिको’ के प्रीमियर के लिए उनके भाई सिद्धार्थ चोपड़ा और मां मधु चोपड़ा प्रियंका के साथ मौजूद हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493