Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the js_composer domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 6121
 मक्का भगदड़ : भारत के 22 जायरीनों की मौत (लीड-1) | dharmpath.com

Sunday , 8 June 2025

Home » भारत » मक्का भगदड़ : भारत के 22 जायरीनों की मौत (लीड-1)

मक्का भगदड़ : भारत के 22 जायरीनों की मौत (लीड-1)

नई दिल्ली, 26 सितम्बर (आईएएनएस)। सऊदी अरब के मक्का में गुरुवार को हुई भगदड़ में मरने वाले भारतीय जायरीनों की संख्या बढ़कर 22 हो गई। सरकार ने शनिवार को यह जानकारी दी।

नई दिल्ली, 26 सितम्बर (आईएएनएस)। सऊदी अरब के मक्का में गुरुवार को हुई भगदड़ में मरने वाले भारतीय जायरीनों की संख्या बढ़कर 22 हो गई। सरकार ने शनिवार को यह जानकारी दी।

हादसे में मरने वाले 700 से अधिक लोगों में से अनेक मृतकों की पहचान होनी अभी भी बाकी है।

विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने ट्वीट किया, “हज हादसे में मरने वाले भारतीयों की संख्या बढ़कर 22 हो गई। कई मृतकों की पहचान अब तक नहीं हो पाई है।”

उन्होंने एक और ट्वीट किया, “मृतकों की पहचान के लिए हम लापता जायरीनों के परिवार वालों और यात्रा संचालकों को घटनास्थल ले जाए जाने की व्यवस्था करवा रहे हैं।”

इससे पहले शनिवार को ही विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरूप ने एक बयान जारी कर कहा था, “ताजा जानकारी के मुताबिक, इस हादसे में अब तक 18 भारतीयों की मौत हो चुकी है। सऊदी अरब में हमारा कूटनीतिक मिशन स्थानीय प्रशासन और पीड़ितों के परिजनों के साथ मिलकर मृतकों की पहचान की पुष्टि करने और शवों को जल्द से जल्द लेने की औपचारिकताएं पूरी करने में जुटा है।”

उन्होंने यह भी कहा, “अधिकारी जानकारी जुटाने और लापता तीर्थयात्रियों के परिजनों से संपर्क साधने की कोशिश कर रहे हैं।”

इस दुर्घटना में 14 भारतीयों की मौत की घोषणा शुक्रवार को की गई थी। इनमें से नौ गुजरात, दो-दो झारखंड व तमिलनाडु और एक महाराष्ट्र से थे।

इस हादसे में 13 भारतीय तीर्थयात्रियों के घायल होने की सूचना है।

सऊदी अरब में मक्का के बाहरी इलाके में मीना शहर में गुरुवार को हुई इस भगदड़ में 769 लोगों के मरने की पुष्टि की गई है। हज यात्रा के दौरान पिछले 25 साल में यह सबसे भयानक हादसा था।

मक्का भगदड़ : भारत के 22 जायरीनों की मौत (लीड-1) Reviewed by on . नई दिल्ली, 26 सितम्बर (आईएएनएस)। सऊदी अरब के मक्का में गुरुवार को हुई भगदड़ में मरने वाले भारतीय जायरीनों की संख्या बढ़कर 22 हो गई। सरकार ने शनिवार को यह जानकार नई दिल्ली, 26 सितम्बर (आईएएनएस)। सऊदी अरब के मक्का में गुरुवार को हुई भगदड़ में मरने वाले भारतीय जायरीनों की संख्या बढ़कर 22 हो गई। सरकार ने शनिवार को यह जानकार Rating:
scroll to top