पाकिस्तान के हैकरों ने केरल सरकार की वेबसाइट हैक की

तिरुवनंतपुरम, 27 सितम्बर (आईएएनएस)। पाकिस्तान के कुछ संदिग्ध हैकरों ने केरल सरकार की आधिकारिक वेबसाइट हैक कर ली।

राज्य सरकार पुलिस ने साइबर शाखा के साथ मिलकर शनिवार रात-केरलाजीओवी डॉट इन- की हुई हैकिंग की जांच शुरू कर दी है।

मुख्यमंत्री ओमन चांडी ने अपने गृहनगर कोट्टयाम में रविवार को संवाददाताओं को बताया कि हैकिंग एक ‘गंभीर मुद्दा’ है।

राज्य के स्वामित्व वाली इमेजिंग प्रौद्योगिकी विकास केन्द्र ने वेबसाइट को ठीक कर दिया है, जिसका कहना है कि वेबसाइट सर्वर हैक नहीं किया गया था।

पाकिस्तान के हैकरों ने वेबसाइट को हैक करके उस पर जलते हुए तिरंगे और पाकिस्तान समर्थक नारे पोस्ट किए थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493