गायक आमिर को उत्साहित नहीं करते रियलिटी शो

मुंबई, 27 सितंबर (आईएएनएस)। गायक आमिर शेख का कहना है कि टेलीविजन रियलिटी शो उन्हें उत्साहित नहीं करते। हाल ही में उनका गीत ‘अस्त गफिर उल्लाह रबी क्यों जुदा है मुझसे’ जारी हुआ है।

गायक ने आईएएनएस को बताया, “हर किसी की अपनी पसंद है। मैंने रियलिटी शो के बारे में कभी नहीं सोचा था। बल्कि मैं कहूंगा कि मैं यह कभी करना नहीं चाहता।”

नए गीत के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा, “मैं अपने नए गीत ‘अस्त गफिर उल्लाह रब्बी’ की प्रशंसा प्राप्त करने के बाद अधिक आश्वस्त हूं। दिग्गज संगीतकार प्यारेलालजी, हिमेश रेशमिया जी, साजिद-वाजिद ने मेरे गीत की प्रशंसा की है और अब मुझे विश्वास है कि मैं सही रास्ते पर हूं।”

आमिर को मूल रूप पर विश्वास है और वह किसी के भी स्टाइल को अपनाना पसंद नहीं करते।

उन्होंने कहा, “मैं किसी को फॉलो नहीं करता, मुझे मौलिकता पर विश्वास है।”

उन्होंने यह भी बताया कि वह जल्द की एक नया अलबम लॉन्च करने वाले हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493