भाजपा ने वीरभद्र का इस्तीफा मांगा

नई दिल्ली, 27 सितम्बर (आईएएनएस)। हिमाचल प्रदेश में आय से अधिक संपत्ति के एक मामले में मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के आवासों पर केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की छापेमारी के एक दिन बाद रविवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने नैतिक आधार पर उनके इस्तीफे की मांग की।

हिमाचल प्रदेश भाजपा प्रभारी व पार्टी सचिव श्रीकांत शर्मा ने यहां एक बायन में कहा, “सीबीआई द्वारा प्राथमिकी दर्ज कराने के बाद वीरभद्र सिंह को मुख्यमंत्री पद पर बने रहने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है। उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए।”

भाजपा ने वीरभद्र सिंह के कथित भ्रष्टाचार का कांग्रेस पर लाभ लेने का आरोप लगाया।

शर्मा ने कहा, “कांग्रेस नेतृत्व उनका बचाव क्यों कर रहा है? उनके भ्रष्टाचार का कांग्रेस को कितना कमीशन मिला।” उन्होंने कहा कि वीरभद्र सिंह के खिलाफ भाजपा के आरोप सिद्ध हो चुके हैं।”

शर्मा ने कहा, “काफी पहले से हम वीरभद्र सिंह के भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाते रहे हैं, लेकिन तत्कालीन कांग्रेस नेतृत्व वाली संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) ने इसे छिपाने का प्रयास किया।”

उल्लेखनीय है कि सीबीआई ने उनके खिलाफ आय से अधिक संपत्ति के एक मामले में मुख्यमंत्री के आवासों पर छापेमारी की, जबकि वे बेटी की शादी की तैयारियों में लगे थे।

वीरभद्र सिंह ने आरोपों को खारिज किया, जबकि कांग्रेस ने कहा कि छापेमारी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नफरत के एजेंडे का हिस्सा थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493