मणिपुर के राज्यपाल सैयद अहमद की राजकीय सम्मान के साथ अंत्येष्टि

मुंबई, 28 सितम्बर (आईएएनएस)। मणिपुर के राज्यपाल सैयद अहमद की सोमवार को पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंत्येष्टि की गई। दक्षिण मुंबई के भायखला के रहमताबाद में पूरे राजकीय सम्मान के साथ उन्हें सुपुर्द-ए-खाक किया गया। उनका रविवार को निधन हो गया था। वह कैंसर से पीड़ित थे।

दिवंगत राज्यपाल के बेटे सैयद जीशान अहमद ने बताया कि उनके पिता सैयद अहमद (70) कैंसर से पीड़ित थे। उनका बांद्रा के लीलावती अस्पताल में निधन हो गया, जहां वह पिछले सप्ताह भर्ती कराए गए थे।

उनके परिवार में पत्नी सैयद हसन तारा, दो बेटियां और बेटा जीशान हैं।

अहमद की अंतिम यात्रा में विभिन्न पार्टियों के वरिष्ठ नेताओं, परिवार के सदस्यों और विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े उनके प्रशंसकों ने शिरकत की। अहमद कांग्रेसी नेता और महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री थे।

महाराष्ट्र के राज्यपाल सी.वी.राव ने सोमवार सुबह नागपाड़ा पहुंचकर अहमद को श्रद्धांजलि दी, जहां अंतिम दर्शन के लिए उनका पार्थिव शरीर रखा गया था।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, राज्य विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष राधाकृष्ण विखेपाटिल, केंद्रीय मंत्री नीतिन गडकरी, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद, राज्य और केंद्र के विभिन्न नेता और अन्य गणमान्य हस्तियों ने अंत्येष्टि में हिस्सा लिया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493