अमेरिका नए विकासशील लक्ष्यों के लिए प्रतिबद्ध : ओबामा

संयुक्त राष्ट्र, 28 सितम्बर (आईएएनएस)। अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने संयुक्त राष्ट्र के एक शिखर सम्मेलन में वैश्विक विकास लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए अमेरिका की प्रतिबद्धता दोहराई।

उन्होंने इन लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए असमानता समाप्त करने और दुनिया भर में नए अवसर पैदा करने का प्रण लिया।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, ओबामा ने तीन दिवसीय सतत विकास शिखर सम्मेलन में कहा, “इस कार्य में, हम मानते हैं कि हमारा सबसे बुनियादी बाधा, हमारी आम मानवता है, जो इस कार्य के लिए हमें बांधती है।”

तीन दिवसीय सतत विकास शिखर सम्मेलन रविवार को न्यूयार्क में सम्पन्न हुआ।

इस सम्मेलन में शुक्रवार को विश्व के नेताओं ने सतत विकास के लिए 2030 के एजेंडे को मंजूरदी दे दी।

ओबामा ने कहा, “दुनिया के आगे इन लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए किसी भी तरह की चुनौती नहीं है, यह एक ऐसी चीज है, जो हमें स्वयं के लिए प्रतिबद्ध करती है।”

ओबामा ने सम्मेलन में शामिल नेताओं को संबोधित करते हुए दूसरों के बीच खराब प्रशासन और असमानता के खिलाफ चेतावनी दी। उनके अनुसार खराब प्रशासन और असमानता महत्वाकांक्षी लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए खतरा है।

ओबामा ने साथ ही कुछ देशों से पुराने नजरिए का परित्याग करने का आग्रह किया। उनका यह आग्रह विशेष तौर पर उन देशों से था, जो महिलाओं को दिए जाने वाले अधिकारों और अवसरों से मुकरते हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493