कोलकाता, 28 सितम्बर (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल के मिदनापुर जिले मे शनिवार को जहरीली शराब पीने की घटना में मृतकों की संख्या सोमवार को बढ़कर 10 हो गई।
पुलिस के एक अधिकारी के मुताबिक, मोयना पुलिस थाना क्षेत्र में शनिवार को कुछ लोगों ने शराब पीने के बाद मितली की शिकायत की। उल्टियां शुरू होते ही उन्हें अस्पताल में दाखिल कराया गया।
पुलिस अधिकारी के मुताबिक, “इस मामले में अब तक 10 लोगों की मौत हो चुकी है और 14 अन्य का इलाज चल रहा है। हमने इस मामले में 16 व्यक्तिओं को गिरफ्तार किया है।”
dharmpath.com dharmpath