मोदी बना रहे हैं भारत को विश्व गुरु : नकवी

नई दिल्ली, 28 सितम्बर (आईएएनएस)। केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत को विश्व गुरु बनाने के मामले में मील का पत्थर साबित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की विदेश यात्राएं नतीजे देने वाली साबित हो रही हैं।

नकवी कांग्रेस के इस बयान पर प्रतिक्रिया दे रहे थे कि दुनिया का कोई भी नेता मोदी जैसा ‘आत्ममुग्ध’ नहीं है और जो ‘मैं, मुझे, मेरा’ से आगे देख नहीं पाते। कांग्रेस ने प्रधानमंत्री पर देश को गुमराह करने का भी आरोप लगाया।

नकवी ने संवाददाताओं से कहा कि मोदी और राहुल की विदेश यात्राएं बिल्कुल दो तरह की होती हैं।

उन्होंने कहा, “एक यात्रा में विकास की बातें छाई रहती हैं जबकि दूसरे की यात्रा खोज की बातों के नाटक से भरी होती है।”

नकवी ने कहा कि पूरी दुनिया भारत को सकारात्मक निगाह से देख रही है। यह बात हर भारतीय में गर्व पैदा कर रही है।

नकवी ने कहा कि कांग्रेस को यह पता करने की जरूरत है कि उनके युवराज ‘पार्ट टाइम राजनीति’ कर रहे हैं या ‘फुल टाइम पर्यटन’? और यह भी कि पार्टी को इतना तो पता होना चाहिए कि ‘उसका नेता है कहां’?

उन्होंने कहा, “कांग्रेस निराली पार्टी है..खुद ही नहीं पता कि शीर्ष नेता कहां है। कांग्रेस उनकी (राहुल की) यात्रा को लेकर भ्रम में है।”

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493