पश्चिम बंगाल : 1947 से पहले की कैबिनेट फाइलें सार्वजनिक

कोलकाता, 28 सितम्बर (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल सरकार ने सोमवार को 1947 से पहले की 401 कैबिनेट फाइलों को सार्वजनिक कर दिया।

कोलकाता, 28 सितम्बर (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल सरकार ने सोमवार को 1947 से पहले की 401 कैबिनेट फाइलों को सार्वजनिक कर दिया।

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने 1938 से 1947 के बीच के इन दस्तावेजों को सार्वजनिक करने का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि इन फाइलों से ब्रिटिश सरकार के कई ऐतिहासिक फैसलों पर रोशनी पड़ती है।

ममता ने कहा, “1938 से 1947 का समय भारतीय इतिहास में बहुत खास है। ये फाइलें इस समय में कैबिनेट द्वारा लिए गए फैसलों के बारे में काफी जानकारियां दे रही हैं।”

उन्होंने कहा कि इन फाइलों की प्रतियां राज्य अभिलेखागार और कोलकाता सूचना केंद्र पर उपलब्ध हैं।

ममता सरकार ने 18 सितंबर को नेताजी सुभाष चंद्र बोस से संबंधित 64 फाइलों को सार्वजनिक किया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493