सुल्तानपुर, 29 सितम्बर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले में एक पटाखा कारोबारी के घर में मंगलवार को भीषण विस्फोट हो गया, जिससे कम से कम चार लोगों की मौके पर मौत हो गई और कुछ लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घर में पटाखों का निर्माण होता था।
पुलिस के मुताबिक, जिले के गोसाईगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत सैफल्लागंज बाजार निवासी पटाखा कारोबारी कयूम के घर में विस्फोट हुआ। विस्फोट के दौरान कई लोग घर के अंदर थे। विस्फोट के बाद कई लोग बचने में सफल रहे, लेकिन चार लोगों की मौके पर मौत हो गई।
मरने वाले में दो बच्चे, एक पुरुष और एक महिला शामिल हैं। विस्फोट में घायल बाकी लोगों को अस्पताल ले जाया जा रहा है। पुलिस मौके पर पहुंच चुकी है। बताया जा रहा है कि अभी कई लोग उस घर में फंसे हुए हैं।
विस्फोट होते ही आसपास हंगामा मच गया। अचानक हुए तेज धमाके के साथ चीखने-चिल्लाने की आवाजें सुनाई देनी लगीं। जब तक लोग मौके पर पहुंचते तब तक चार की मौत हो चुकी थी। गांव वालों की मदद से पुलिस ने घायलों को घर से निकालने के बाद अस्पताल भेजने का प्रबंध किया।
dharmpath.com dharmpath