लखनऊ , 29 सितंबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में यातायात व्यवस्था सुधारने को लेकर प्रशासन फिक्रमंद हो गया है। प्रमुख मार्गो पर बिना पार्किं ग के चल रहे कमर्शियल काम्प्लेक्स और बहुमंजिला आवासीय भवनों को चिह्न्ति कर वहां पार्किं ग सुविधा सुनिश्चित कराई जाएगी।
इसके लिए पुलिस अधीक्षक (ट्रैफिक) को प्रमुख इलाकों के एक मार्ग को चिह्न्ति कर वहां की ऐसी इमारतों की सूची तैयार कर देने को कहा गया है। इसकी शुरुआत मंगलवार से हजरतगंज इलाके में जाम की समस्या से सबसे ज्यादा जूझने वाले अशोक मार्ग रूट से की गई।
जिलाधिकारी राजशेखर के मुताबिक, सर्वे रिपोर्ट के आधार पर एसपी ट्रैफिक की ओर से सड़कों पर वाहन पार्किं ग बंद कराया जाएगा। इस काम में एलडीए की मदद ली जाएगी।
जिलाधिकारी ने शहर में सुचारु ट्रैफिक व्यवस्था के लिए गठित विभिन्न विभागों के अधिकारियों की समन्वयन समिति की बैठक भी की। बैठक में प्रमुख मार्गो को जाम से राहत दिलाने के लिए वहां पार्किं ग बनवाने की कार्रवाई एलडीए के माध्यम से कराए जाने का निर्णय लिया गया।
एसपी ट्रैफिक ऐसे एक एक प्रमुख मार्ग का निरीक्षण कर सर्वे रिपोर्ट में उन भवनों को चिह्न्ति करेंगे, जिनके वाहनों के सड़कों पर खड़ा होने के कारण जाम की स्थिति बनती है।
dharmpath.com dharmpath