अपने सांसदों को भ्रष्ट मानते हैं अमेरिकी : सर्वेक्षण

वाशिंगटन, 29 सितंबर (आईएएनएस)। अधिकांश अमेरिकियों का मानना है कि अमेरिकी सांसद विशेष लोगों के हितों का पक्ष लेते हैं और भ्रष्ट हैं।

वाशिंगटन, 29 सितंबर (आईएएनएस)। अधिकांश अमेरिकियों का मानना है कि अमेरिकी सांसद विशेष लोगों के हितों का पक्ष लेते हैं और भ्रष्ट हैं।

अमेरिका में गैलप की तरफ से कराए गए जनमत सर्वेक्षण से यह तथ्य उभर कर सामने आया है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, सर्वेक्षण से पता चला है कि हर 10 में से 7 अमेरिकी ये मानते हैं कि अमेरिकी कांग्रेस के अधिकांश सदस्यों का ध्यान ‘अपने क्षेत्र की लोगों की जरूरतों’ के बजाय ‘खास हितों की जरूरतों’ पर रहता है। सर्वे 9 से 13 सितंबर के बीच किया गया।

गैलप ने कहा है कि सर्वे का यह नतीजा अमेरिका के लोगों की लंबे समय से कांग्रेस के बारे में धारणा के अनुरूप है। साल के शुरू में हुए एक सर्वेक्षण में पता चला था कि 10 अमेरिकियों में से एक से भी कम की आस्था कांग्रेस में है।

गैलप ने कहा कि ताजा सर्वेक्षण में कांग्रेस के प्रति 14 फीसदी लोगों ने ही विश्वास जताया। यह हाल के सालों के नतीजों से मेल खाता है।

अमेरिकियों में अपने जनप्रतिनिधि के बारे में अभी तक राय अच्छी पाई जाती रही है। लेकिन, नए सर्वेक्षण से पता चला कि इस मामले में भी अमेरिकियों की सोच शक का शिकार हो गई है।

47 फीसदी लोगों ने कहा कि उनके जन प्रतिनिधि ‘कुछ खास हितों’ पर अधिक ध्यान देते हैं।

यह सर्वेक्षण ऐसे समय में आया है, जब प्रतिनिधिसभा के अध्यक्ष रिपब्लिकन पार्टी के जान बोएहनर ने एक सरकारी व्यय विधेयक पर सांसदों में मतभेद के बाद अचानक इस्तीफा दे दिया।

संघीय सरकार के खर्च को चलाने के लिए इस विधेयक का पहली अक्टूबर से पहले पारित होना जरूरी है।

रिपब्लिकन सांसदों का कहना है कि मातृ-शिुश स्वास्थ्य और प्रजनन से जुड़े संगठन प्लान्ड पैरंटहुड की गर्भपात मामले में गतिविधि संदिग्ध है। उसे फंड न दिया जाए। डेमोक्रेट इस बात का विरोध कर रहे हैं।

विधेयक पर रिपब्लिकन और डेमोक्रेट अपनी अपनी बातों को सैद्धांतिक बता रहे हैं, लेकिन सर्वे से पता चला कि अमेरिकी इसे सिद्धांतों की लड़ाई नहीं मानते।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493